सोनू सूद ने पंजाब में जरूरतमंद लोगों को बांटे ई-रिक्शा, एक्टर की बहन भी कर रही है इस नेक काम में मदद

2/15/2021 12:30:47 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए है। सोनू ने अपने नेक कामों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। सोनू अब तक लाखों लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं। अब एक्टर ने ई रिक्शा बांटने का फैसला लिया है। 

PunjabKesari
सोनू ने इस नेक काम की शुरूआत अपनी जन्मभूमि पंजाब के मोगा से की। एक्टर ने इस से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें ई रिक्शा पाने वाले जरूरतमंद लोग सोनू का का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा- 'ये मेरी यात्रा को खास बनाती है।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और सोनू के इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बता दें सोनू उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कई राज्यों में ई-रिक्शा बांटेगें। इसकी शुरूआत उन्होंने मोगा से की है। एक्टर का मकसद बेरोजगारी को खत्म करना है। सोनू के इन नेक कामों में उनकी बहन मालविका सच्चर भी पूरी मदद कर रही है। इसका प्रेरणा उन्हें अपने भाई से ही मिली है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सोनू को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News