सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, 'अगर पाकिस्तान में होता तो भारत से ज्यादा ऑफर मिलते'

12/19/2018 8:49:59 AM

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हैरान करने वाला एक बड़ा खुलासा किया है। सोनू ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तानी सिंगरो को भारत में काम करने के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी पड़ती जबकि म्यूजिक कंपनियां भारतीय गायकों से पैसे ऐंठती हैं।

सोनू ने खुलासा किया कि भारतीय गायकों को गाने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं तभी उन्हें गाने की अनुमति मिलती है और उन्हें प्रमोट किया जाता है। अगर कोई सिंगर पैसे देने से मना कर देता है तो कंपनी उस सिंगर का गाना चलने नही देती।

सोनू निगम ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि कि अगर हम पाकिस्तान से होते तो शायद अच्छा होता। पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ इंडियन म्यूजिक कंपनियां इस तरह का बरताव नहीं करती हैं। आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के बारे में बात करते हुए सोनू निगम ने कहा कि उनसे यह नहीं कहा जाता कि गाना गाने के लिए पैसे दो।

सोनू निगम आगे कहते है कि कहते हैं कि इसी वजह से बॉलीवुड फिल्मों में अच्छे गानें नहीं बन पा रहे हैं। पहले नया संगीत बनाया जाता था लेकिन अभी सिर्फ रीमिक्स बनता है। अब म्यूजिक कंपनियां म्यूजिक कंपोज़ करती हैं, इसलिए अच्छे गानों की उम्मीद न ही की जाए। सोनू निगम के इस बयान पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News