''जोया कवच फॉर सेल'': देवी के रूप में नज़र आईं सोनम कपूर, देखें Video

8/24/2019 8:29:23 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार सोनम के चर्चा में होने का कारण है उनकी आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर'। सोनम की इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 'द जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर में सोनम कपूर बिल्कुल डिफरेंट अवतार में नजर आ रही हैं।
PunjabKesari
खबरों की मानें तो इस फिल्म में सोनम के साथ साउथ सुपरस्टार दलकीर सलमान नजर आने वाले हैं। रिलीज हुए मोशन पोस्टर में सोनम कपूर ने देवी का अवतार धारण किया हुआ है। देवी अवतार में वह एक प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुईं दिख रही हैं।
PunjabKesari
उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहने हुए है। सोनम ने एक हाथ में क्रिकेट बैट और दूसरे में हेलमेट लिया हुआ है। इसमें वे गोल्डन बॉर्डर वाली एक ब्लू साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
PunjabKesari
सोनम फूलों को माला के साथ हैवी नेकलेस पहने हुए मुस्कुरा रही हैं। पोस्टर पर लिखा दिख रहा है, 'इंडिया का लकी चार्म'। आप भी डालें इस मोशन पोस्टर पर एक नज़र-

वहीं सोनम ने पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि निम्बू मिर्ची की किसको जरुरत है जब आपके पास जोया सोलंकी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News