किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे सोनम कपूर और आनंद अहूजा, लिखा ''ये हमारी सभ्यता के संस्थापक हैं''

12/7/2020 1:03:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. किसान अंदोलन को पंजाबी स्टार्स के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। अब तक तापसी पन्नू, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, सोनू सूद और रितेश देशमुख कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का समर्थन कर चुके हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भी इस प्रोटेस्ट के सपोर्ट में आगे आ चुके हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किसानों का समर्थन किया है।

PunjabKesari

 

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसान आंदोलन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मशहूर अमेरिकन लॉयर और थिंकर डैनिएल वेबस्टर की एक लाइन लिखी है। उन्होंने लिखा- 'जब जुताई शुरू नहीं होती है, तभी दूसरे काम चल पाते हैं। इसलिए किसान हमारी सभ्यता के संस्थापक हैं।'  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

 
सोनम के पति आनंद अहूजा ने भी किसानों के सपोर्ट में लिखा, ''किसान बिना किसी बिचौलिये के सीधे मार्केट में अपनी फसल बेच सके ऐसा फ्री मार्केट का आइडिया समझ में आता है... लेकिन व्यवस्था में सुधार लाने के साथ हमें किसानों की समस्याओं के बारे में भी सुनना चाहिए। क्या कोई ऐसी व्यवस्था है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य सुरक्षित कर सके। हम प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण को कैसे रोक पाएंगे। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और किसानों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए क्या किया गया है। बहुत सारे सवालों में से ये भी कुछ सवाल हैं। कोई भी परिवर्तन लागू करने से पहले इन चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

 


काम की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। ये फिल्म साल पिछले साल 20 सितंबर को रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल न मचा सकी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News