बॉयफ्रेंड को लेकर सोनाक्षी ने किया बड़ा खुलासा, ''धोखा दिया तो अगला दिन नहीं देख पाएगा''

7/21/2019 11:45:22 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के प्रमोशन में बिजी हैं। वैसे तो सोना अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। दरअसल, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। 

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

सोनाक्षी ने बताया कि उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि वो किसी 'सुशील' लड़के को डेट करें, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे किसी लड़के को ढूंढना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मैंने एक सेलीब्रिटी को डेट किया है और दुनिया को इस बारे में पता नहीं है।

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

अगर मेरा प्रेमी मुझे धोखा देता है तो वो अगला दिन देखने के लिए जिंदा नहीं रहेगा। सोनाक्षी की इस बयान के बाद ये साफ हो जाता है कि वो इंडस्ट्री से जुड़े किसी शख्स को डेट कर चुकी हैं लेकिन किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। 

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

फिल्म की बात करें तो सोनाक्षी की 'खानदानी शफाखाना' 2 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा और रैपर बादशाह भी दिखाई देंगे। इसके अलावा उनकी 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

'मिशन मंगल' में सोनाक्षी, अक्षय के अलावा विद्या बालन, कीर्ति कुल्‍हारी और तापसी पन्‍नू अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'खानदानी सफाखाना' और 'मिशन मंगल' के अलावा सोनाक्षी 'दबंग 3' में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सोनाक्षी पर्दे पर सलमान खान संग रोमांस करती हुई नजर आने वाली है। 

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News