नेट ब्रा टॉप में छाईं 'दबंग गर्ल', स्वैग लुक देख थम जाएंगी आपकी सांसे

8/1/2019 12:04:15 PM

मुंबई: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डिफरेंट ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनाक्षी की बॉडी कर्वी शेप की है इसके बाद भी वह हर आउटफिट बहुत ही खूबसूरत अंदाज से पहनती हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद उनमें जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है।

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

फिल्मों में आने से पहले 90 किलो की थीं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म के लिए थोड़ा-बहुत नहीं बल्कि पूरे 30 किलो वजन घटाया था। पहली ही फिल्म में देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे। वजन कम करने के बाद सोनाक्षी काफी फिट हो गई हैं।

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

इन दिनों सोनाक्षी अपनी अपकमिंग फिल्म 'खानदानी शफरनामा' के प्रोमशन में बिजी हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं।

PunjabKesari, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

इस दौरान सोनाक्षी नेट ब्रा के साथ व्हाइट प्लाजो पैंट और ब्लेजर में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। इसके साथ ओपन स्ट्रेट हेयर्स, मिनिमल मेकअप, और टिंटेड गॉगल्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। हर बार की तरह उन्होंने दबंग अंदाज में पैपराजी को पोज दिए।

PunjabKesari,  सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

इन तस्वीरों में सोनाक्षी की बोल्डनेस देखते ही बन रही है। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शूज पेयर किए थे। हर तस्वीर में उनका स्वैग देखने को मिल रहा है। सोनाक्षी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari,  सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी पंजाब के बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है वहीं टीसीरीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी अलावा अन्नू कपूर, वरुण शर्मा और बादशाह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा सोनाक्षी 'मिशन मंगल' और 'दबंग 3' 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया'में भी नजर आएंगी।

PunjabKesari,  सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News