जिस दिन हुईं थीं अखियां चार, उसी दिन की शादी..जहीर संग तस्वीरें शेयर कर बोलीं सोनाक्षी- देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी

6/24/2024 11:27:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को कोर्ट मैरिज कर एक्टर जहीर इकबाल की पत्नी बन गई हैं। 7 साल पहले जिस दिन सोना और जहीर की आंखे चार हुई थी, उसी दिन कपल ने हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। वहीं, अब शादी के बाद एक्ट्रेस ने पति संग अपनी तस्वीरें शेयर कर पहला पोस्ट किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कपल की शादी की बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर इकबाल को कोलेबोरेट करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- ''आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आँखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है… इस पल तक ले गया… जहाँ हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति-पत्नी हैं। यहाँ प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए ❤️ सोनाक्षी ♾️ ज़हीर''

PunjabKesari

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी में ऑफ व्हाइट साड़ी में दुल्हन बनी हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप, माथे पर बिंदी, गले में चोकर सेट और लो बन से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

 

वहीं जहीर इकबाल भी मैचिंग कलर की शेरवानी में अपनी दुल्हनिया संग ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। एक दूजे के रंग में रंगा कपल बेहद प्यारा लग रहा है। 

PunjabKesari


बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून की शाम जहीर इकबाल संग कोर्ट मैरिज की और फिर उसी रात अपने करीबियों और दोस्तों को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी, जहां दोनों अपने लुक से सबका खूब दिल जीतते दिखे।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News