बंगाली दुल्हन बन इंटरनेट पर छाईं सोनाक्षी, पिंक लहंगे में दिखीं खूबसूरत

9/18/2019 1:33:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ-साथ फैशन की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सोना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

इन तस्वीरों में सोना का ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। कुछ तस्वीरों में सोनाक्षी व्हाइट साड़ी को कुछ में एक्ट्रेस पिंक लहंगे में दिख रही है। सामने आईं इन तस्वीरों में सोना का चेहरा नजर आ रहा हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

इसके साथ माथे पर कुमकुम लगाया है। इन तस्वीरों से एक बार फिर इस दिलकश अदाकारा ने सबका दिल चुरा लिया है। सोनाक्षी का बंगाली लुक की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

इंडस्ट्री में एंट्री के समय से लेकर अब तक सोनाक्षी की फिटनेस और स्टाइल दोनों में काफी बदलाव आए हैं। एक्ट्रेस का फैशन स्टेटमेंट दिन पर दिन बदलता जा रहा है जो कि काफी काबिले तारीफ है। दबंग गर्ल की बॉडी कर्वी शेप की है इसके बाद भी वह हर आउटफिट बहुत ही खूबसूरत अंदाज से पहनती हैं।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी इन दिनों फिल्म 'दबंग-3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नज़र आएंगी। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News