B'Day Spl: इंडस्ट्री में आने से पहले 90 किलो की थीं ये एक्ट्रेस, जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख लगेगा झट

6/2/2019 9:35:41 AM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद अक्सर स्टार्स का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मों में आने से पहले 90 किलो की थीं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म के लिए थोड़ा-बहुत नहीं बल्कि पूरे 30 किलो वजन घटाया था। पहली ही फिल्म में देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे। इस एक्ट्रेस की अगर पहले की तस्वीर देखी जाए तो आप उन्हें शायद पहचान भी नहीं पाएंगे।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

 

इतना ही नहीं अब इस हसीना ने सिक्स पैक एब्स बना लिए हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में होती है जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी पहचानी जाती हैं। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा है। सोनाक्षी आज अपना 32वां बर्थे-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज उनके बर्थ-डे पर देखें उनकी हाॅट तस्वीरें...

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी ने अपने करियल की शुरुआत एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के तौर पर की थी लेकिन उनकी किस्मत उन्हें फिल्मों की ओर खींचकर ले गई। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। फिल्म में सोनाक्षी की एक्टिंग और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया। सोनाक्षी ने 'दबंग' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू केटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता था।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

सोनाक्षी अब तक 17 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि अपने नौ साल के फिल्मी करियर में उन्होंने बॉलीवुड को हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

काम की बात करें तो सोनाक्षी की फिल्म 'कलंक' हाल ही में रिलीज हुई हैं। यह फिल्म भी बाॅक्स ऑफिस पर फ्लाॅप साबित हुई।

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में थे। सोनाक्षी इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। 

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

 

 

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

 

 

 

PunjabKesari,सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो,सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News