विशाल ददलानी बोले गिद्धों ने की रिया-शोविक की जिंदगी बर्बाद,सोना महापात्रा ने लिखा-ददलानी के दिल में रिया के लिए दर्द पर...

12/11/2020 2:56:51 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को  ड्रग केस में जमानत मिली है। वह करीब 3 महीने जेल में रहे। मुंबई में एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने शौविक चक्रवर्ती की जमानत मंजूर करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के लिए अवैध रूप से धन मुहैया करवाने का आरोप इस मामले में लागू नहीं होता है।

PunjabKesari

जमानती आदेश में कहा-'इन आरोपों के पीछे कोई तथ्यात्मक आधार नहीं हैं कि उन्होंने एक्ट के 27A धारा के तहत कोई अपराध किया है।' वहीं विशाल ददलानी रिया और शौविक के सपोर्ट में एक ट्वीट किया।

PunjabKesari

 

उन्होंने लिखा- गिद्धों ने भाई-बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी और एक स्टार की मौत को टीआरपी और राजनीतिक फायदे के लिए भुनाया।'

PunjabKesari

दरअसल, बॉलीवुड प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने ट्वीट किया था, रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स की फंडिंग नहीं कर रहा था, इस बात का अहसास करने में 3 महीने लग गए। एक जवान लड़का जो थोड़ी सी मात्रा में वीड शेयर कर रहा था उसका भविष्य बर्बाद कर दिया गया। बिना दिमागवाली लिंच मॉब मोटिवेटेड अजेंडा को थैंक्स। इस ट्वीट पर ही विशाल ददलानी ने ये लिखा है।

PunjabKesari

 

वहीं विशाल ददलानी का ये ट्वीट सिंगर सोना महापात्रा को रास नहीं आया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'जो सही होता है अक्सर उसे सुविधानुसार भुला दिया जाता है। ददलानी के दिल में रिया चक्रवर्ती के लिए दर्द होता है। विशाल ददलानी का ये न्याय तब कहां था जब कई महिलाएं उनके इंडियनआइडल के साथी अनु मलिक के खिलाफ बोली थीं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News