''भगवान से मिला सबसे बड़ा उपहार...दिवंगत पिता बप्पी लहरी की यादों में खोए बेटे ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, पोते संग जुगलबंदी करते दिखे ''डिस्को किंग''

3/4/2022 6:02:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन संगीत इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। 15 फरवरी को बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कह कर फैंस की आंखों में आंसू दे गए। संगीतकार के जाने से न सिर्फ उनके फैंस रोए बल्कि उनके परिवार को भी बड़ा झटका लगा। बप्पी की कमी उनके परिवार को हमेशा खलती रहेगी। आज दिग्गज के निधन को पूरे 17 दिन हो गए हैं और उनके बच्चे पिता की यादों में खोए नजर आ रहे हैं। हाल ही में बप्पी के बेटे ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर अपने दिवंगत पिता को याद किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

बप्पा लहरी ने अपने पिता का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि बप्पी लहरी अपने छोटे पोते कृष के साथ जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं। दोनों टिफिन बॉक्स की मदद से म्यूजिक क्रिएट करते दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bappa.b.Lahiri (@bappa.b.lahiri)

वीडियो शेयर करते हुए बप्पा ने कैप्शन में लिखा, "मैं अब तक का सबसे बड़ा उपहार भगवान की ओर से पाया हूं और मैं उन्हें डैडी कहता हूं। जुगलबंदी #krishh #bappilahiri के साथ।”

PunjabKesari


बप्पा द्वारा शेयर किए गए संगीतकार के इस थ्रोबैक वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, जब बप्पी लहरी का निधन हुआ तो उनके बेटे बप्पा विदेश में थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही बप्पी वहां से रवाना हो गए थे और मुंबई आकर अपने हाथों से पिता के पार्थिव शरीर को मुखग्नि दी थी। पिता के निधन से बप्पा बेहद टूट गए थे। बीते गुरूवार उन्होंने अपनी फैमिली संग कोलकाता में अपने पिता की अस्थियां प्रवाहित की। इस दौरान एक बार फिर बप्पी का परिवार गम में डूबा नजर आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News