जब प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गई यह अभिनेत्री, फिर क्या हुआ...

1/14/2017 11:57:54 PM

मुंबई- अभिनेत्री तृषा खास तौर पर अपने सुन्दर अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में तृषा को जल्लीकटू के समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, तमिलनाडु के पारम्परिक खेल जल्लीकटू के समर्थक उनकी शूटिंग स्थल पर पहुंच गए। विरोध यहीं तक नहीं रूका प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा भी किया, हालत यह रही कि अभिनेत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी।

दरअसल पिछले साल, सर्वोच्च न्यायालय ने जल्लीकटूू पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके कारण इसके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं तृषा पशु कल्याण संगठन पेटा का समर्थन करती हैं, जो जल्लीकटूू के खिलाफ है। प्रदर्शनकारी पशु कल्याण संगठन के समर्थन के लिए अभिनेत्री से माफी की मांग कर रहे थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस पर क्या फैंसला लेती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News