Watch: सूफी नाइट में होने वाले पति संग हंसिका मोटवानी की ग्रैंड एंट्री, हाथों में हाथ थाम कपल ने लूटी महफिल

12/3/2022 11:28:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर  को अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया संग शादी रचाने जा रही हैं। जयपुर में धूमधाम से कपल की सारी रस्में हो रही हैं। कपल का वेडिंग सेलिब्रेशन 1 दिसंबर, गुरुवार को मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हुआ। वहीं शुक्रवार रात को हंसिका-सोहेल की सूफी नाइट थी। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति संग ग्रैंड एंट्री ली, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

PunjabKesari


सूफी नाइट में अपनी एंट्री का वीडियो सोहेल कथूरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी होने वाली दुल्हन संग इवेंट में ग्रेंड एंट्री ले रहे हैं। इस दौरान कपल एक साथ बेहद खुश नजर आ रहा है। दोनों का शाही अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)

इस दौरान हंसिका मिरर-एम्बेलिश्ड शरारा में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और पासा से कंप्लीट किया है। वहीं आइवरी कलर की शेरवानी पहने सोहेल भी अपनी होने वाली दुल्हन संग मैचिंग किए नजर आ रहे हैं।

 

PunjabKesari


बता दें, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी राजस्थान के जयपुर में मुंडोट्टा किले में शाही अंदाज में होगी। 4 दिसंबर को सात फेरे लेकर हंसिका हमेशा के लिए सोहेल की हो जाएंगी।


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News