सामने आई सोहा की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside Photos, पिंक फ्रॉक में बेहद क्यूट दिखीं इनाया

10/1/2021 4:38:39 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी इनाया 29 सितंबर को 4 साल की हो गई है। इस खास मौके पर सोहा और कुणाल ने शानदार पार्टी रखी। सोहा और कुणाल ने पार्टी का थीम 'यूनीकॉर्न लैंड' रखा। इसी पार्टी में एक्ट्रेस करीना कपूर, तैमूर अली खान, जहांगीर, इब्राहिम अली खान और नेहा धूपिया शामिल हुए। सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। हाल ही में सोहा ने पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा करीना ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में इनाया पिंक फ्रॉक में नजर आ रही है। इस लुक में इनाया बेहद क्यूट लग रही है। सोहा और कुणाल भी साथ में दिखाई दे रहे हैं। सोहा ने रेड प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई और कुणाल रेड टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं करीना ने इंस्टा स्टोरी में पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में इनाया और तैमूर दिखाई दे रहे हैं। तैमूर ने इनाया को पकड़ा हुआ है और दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में तैमूर और इब्राहिम दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपना-अपना टैटू फ्लॉन्ट कर रहे हैं। फैंस इन सभी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें कुणाल और सोहा ने 2015 में शादी की थी। उनकी बेटी इनाया का जन्म 2017 में हुआ था। एक इंटरव्यू में सोहा ने बताया था कि उन्हें लगता है कि इनाया उनके पति कुणाल जैसी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News