सलमान की जमानत होने पर दुखी हुईं सोफिया हयात, कहा- रुपयों से मिली जमानत

4/8/2018 10:15:22 AM

मुंबई: काले हिरण शिकार मामले में सलमान को जोधपुर सेंशन कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिसके बाद वो अपने घर मुंबई गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। सलमान को जमानत मिलते ही जोधपुर से लेकर मुंबई तक फैंस ने जमकर पटाखे चलाए और मिठाई बांटी, लेकिन इस खबर से एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टैंट सोफिया हयात काफी दुखी हैं।

PunjabKesari

हाल ही में सोशल साइट पर सलमान के खिलाफ पोस्ट करते हुए इंडियन करंसी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि इन जरूरी कागजातों को जमा करने के बाद सलमान को जमानत मिली है। अगर सबके पास इस तरह के पेपर हैं तो उन्हें कोर्ट जाने की कोई जरूरत नहीं है। सलमान ने इस बात को साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान में न्याय से ज्यादा भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

PunjabKesariPunjabKesari

बता दें गुरुवार को सलमान खान को सजा सुनाए जाने के बाद सोफिया ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि एक्टर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें guilty लिखा है। साथ ही being human में से बीइंग काटकर no more human लिखा है। उस तस्वीर के साथ सोफिया ने लिखा था कि आखिर में आपको कर्मों का फल मिलता है।

PunjabKesari

बहुत से लोग सलमान के खिलाफ बोलने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है सलमान बॉलीवुड को कंट्रोल करते हैं, लेकिन मैं किसी से नहीं डरती हूं। मुझे खुशी है कि जो सलमान ने किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा। भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रैस सोफिया हयात ने 2013 में बिग बॉस-7 में हिस्सा लिया था। शो में उनकी सलमान खान से बहस भी हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News