ये तो ट्रेलर था.. इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं..सलमान की जान के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई,6 साल पुरानी है इस दुश्मनी की कहानी

4/15/2024 12:33:49 PM


मुंबई: 14 अप्रैल 2024 की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को परेशान कर दिया। खबर थी कि सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई।  रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की।

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

 

 

पांच राउंड चली गलियां

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए। इसी इमारत में अभिनेता सलमान खान रहते हैं। पुलिस आरोपितों की पहचान करने के लिए उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

PunjabKesari

इस खबर के सामने आने बाद हर किसी के दिमाग में सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की वो सारी यादें ताजा हो गईं, जो पिछले 6 साल से चल रही है सलमान के घर पर हुई फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ बताया जा रहा है। वहीं घटना के कुछ समय बाद लारेंस बिश्नोई के अमेरिका में रहने वाले भाई अनमोल बिश्नोई ने घटना को सलमान खान के लिए पहली और आखिरी चेतावनी बताया है। 

PunjabKesari

अभी ये ट्रेलर हैः अनमोल बिश्नोई

फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में अनमोल बिश्नोई ने लिखा-'ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत हम अमन चाहते है, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो।

PunjabKesari

 

यह पहली और आखरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी और तुमने जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो जानवर पाले हैं। बाकी ज्यादा बोलने की हमको आदत नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप, रोहित गोदारा ग्रुप।'

 

PunjabKesari

 

आखिर क्यों पड़े हैं सलमान खान के पीछे 

साल 2018 से सलमान खान के पीछे पड़ा लॉरेंस इससे पहले भी उनके ऊपर हमले की साजिश रच चुका है। आखिर क्यों लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान का दुश्मन बना हुआ है? आइए जानते हैं कि इसके पीछे की पूरी कहानी


सलमान खान के ऊपर 1998 में काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा। इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ। सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान शहर से सटे कांकाणी गांव के पास दो काले हिरणों को मारा है। राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने परिवार की तरह मानता है। उनके बीच काले हिरण की पूजा होती है। ऐसे में सलमान खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। अप्रैल 2018 में सलमान खान को इस मामले में दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई हालांकि, उसी दिन सलमान 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर आ गए। इसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान का दुश्मन बना हुआ है।

 

PunjabKesari

 

2018 में रची थी साजिश

संपत नेहरा... राजस्थान का खूंखार गैंगस्टर जिसे साल 2018 में एक सुपारी मिली। काम था- बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हत्या। सुपारी देने वाले को संपत ने भरोसा दिया- भाई काम हो जाएगा। संपत मुंबई पहुंचा और कुछ दिन सलमान खान के घर की रेकी की। एक दिन उसे मौका मिल गया। सलमान खान सामने थे संपत ने अपनी पिस्टल लोड की लेकिन सिक्योरिटी की वजह से काम ना हो सका। पिस्टल से इतनी दूरी से निशाना लगाना संभव नहीं था। संपत को ऐसी गन की जरूरत थी जो थोड़ी दूरी से भी शॉट ले सके। उसने फिलहाल के लिए प्लान टाल दिया।

संपत ने करीब 4 लाख रुपए में एक आरके स्प्रिंग राइफल ऑर्डर की। इसके जरिए वो दूर से भी सलमान खान को निशाना बना सकता था। राइफल देने वाले शख्स का नाम था दिनेश फौजी। दिनेश फौजी भी संपत के गांव का ही रहने वाला था। इससे पहले कि राइफल संपत तक पहुंच पाती पुलिस को अपने सूत्रों से इसकी खबर मिल गई। दिनेश फौजी राइफल के साथ पकड़ा गया। कुछ वक्त बाद संपत नेहरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सलमान खान बच गए। संपत को हत्या की ये सुपारी दी थी- कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने। वही लॉरेंस बिश्नोई, जो इस वक्त दिल्ली की जेल में बंद है। संपत उसका खास गुर्गा था। एक ऐसा गुर्गा, जिसके ऊपर वो आंख बंद कर भरोसा करता था। यही वजह थी, कि लॉरेंस ने सलमान की हत्या का काम संपत को सौंपा।

साल 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में लॉरेंस ने धमकी दी कि अगर सलमान खान ने माफी नहीं मांगी, दो अंजाम बुरा होगा। वीडियो जारी करने से पहले लॉरेंस दो बार सलमान खान की हत्या की साजिश रच चुका था। धमकियों को देखते हुए ही महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी हुई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बेहद सख्त रहती है। 

रविवार को उनके फैंस इसलिए भी घबरा गए, क्योंकि फायरिंग सलमान के घर की बालकनी की तरफ की गई थी। ये वही बालकनी है जहां खड़े होकर सलमान अपने फैंस से रूबरू होते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News