नासिक और मुंबई के बाद अब पूरे विधि-विधान से वाराणसी में विसर्जित की गईं लता मंगेशकर की अस्थियां, दीदी की ये आखिरी रस्म पूरी कर रोने लगीं बहन ऊषा

3/9/2022 12:37:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर लता मंगेशकर के निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। 6 फरवरी को स्वर कोकिला दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गई थीं। सिंगर के निधन के बाद उनके परिवार ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी और बाद में होने वाली सारी रस्मों को निभाया। वहीं बीते मंगलवार लता मंगेशकर की अस्थियां वाराणसी में गंगा नदी में विसर्जित की गईं।

PunjabKesari

 

लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर ने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने पंडित के साथ विधि-विधान से पूजा करने के बाद अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के लोग भी वहां मौजूद थे। इसके बाद ऊषा ने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और मुंबई लौट आईं।

PunjabKesari

 


बता दें, लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के बाद तीन जगह पर उनकी अस्थियों को विसर्जित करने का फैसला किया गया था। 7 फरवरी को लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने परिवार के साथ नाशिक में लता दीदी की अस्थियों को विसर्जित किया था और इसके बाद उनके भाई हृदयनाथ, भतीजी रचना और भतीजे आदिनाथ ने मुंबई के पानी यानी गेटवे ऑफ इंडिया जाकर अरब सागर में उनकी अस्थियों को विसर्जित कीं। वहीं अब तीसरी बार लता दीदी की अस्थियां वाराणसी में गंगा नदी में विसर्जित कर दी गईं हैं।

PunjabKesari
 
बता दें, लता मंगेशकर 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन से उस दिन पूरा देश गमगीन नजर आया और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देता दिखा। निधन से पहले लता दीदी काफी बीमार चल रही थीं। वह करीब एक महीने तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहीं और 6 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News