शुरू हुई पलक मुच्छल की शादी की तैयारियां: म्यूजिक कंपोजर मिथुन की दुल्हनिया बनेंगी सिंगर, इस दिन लेंगी सात फेरे

10/27/2022 5:37:34 PM

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत और मधुर आवाज की मालकिन सिंगर पलक मुच्छल के फैंस के लिए खुशखबरी है। सिंगर जल्द ही म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अगले महीने पलक की अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सिंगर की शादी की डेट सामने आई है।

PunjabKesari

 

खबरों की मानें तो पलक 6 नवंबर को मिथुन संग सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी।

PunjabKesari

 

मिथुन और पलक की शादी में उनके करीबियों के अलावा बी-टाउन के जाने-माने स्टार्स भी शामिल होंगे।

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन और पलक अरेंज मैरिज करने जा रहे है। दरअसल पलक के माता-पिता उनकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे। जब वो मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो दोनों को रिश्ता बेहद पसंद आया और इसी के साथ दोनों की शादी फिक्स हो गई। अब दोनों के परिवारवालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कपल की शादी को महज 9 दिन बाकी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News