सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में हुई 2 साल की जेल

7/14/2022 5:32:12 PM

मुंबई. पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस आरोप में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। पटियाला कोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

PunjabKesari


क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दलेर मंहेदी और शमसेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी साल 2018 में गायक को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News