नहीं रहे गजल गायक भूपिंदर सिंह, 82 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

7/19/2022 10:28:19 AM

मुंबई. गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। भूपिंदर ने 82 की उम्र में अंतिम सांस ली है। सिंगर कई तरह की स्वास्थ्य समस्यों से जूझ रहे थे। सिंगर को हाल ही में कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। भूपिंदर को अंधेरी के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सोमवार शाम को भूपिंदर ने दम तोड़ दिया। सिंगर की पत्नी मिताली ने सिंह ने उनके निधन की खबर दी है।

PunjabKesari
मिलाती ने कहा- 'सिंह को आठ से दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि उन्हें पेशाब में किसी तरह का संक्रमण था। जांच के बाद पता लगा कि वह कोविड-19 से संक्रमित थे। संदिग्ध पेट के कैंसर के कारण शाम लगभग सात बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया, उन्हें कोविड-19 था।' सिंगर के निधन के बाद फैंस में सदमे में हैं। 

PunjabKesari
बता दें भूपिंदर ने ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। भूपिंदर को चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' में मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ 'होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा' गाने का मौका दिया। सिंगर ने खैय्याम की फिल्म 'आखिरी खाट' में सोलो गाया और प्लेबैक सिंगिग में फेमस हो गए। इसके बाद उन्होंने ने 'मौसम', 'सत्ते पे सत्ता', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'हकीकत' जैसी कई अन्य फिल्मों के गाने गाए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News