रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है ''सिंबा'', जानें दूसरे दिन की कलेक्शन

12/30/2018 1:59:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' की दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। जहां फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ 72 लाख रुपए का बिजनेस कर शानदार शुरुआत की। वहीं फिल्म की दूसरे द‍िन की कमाई 26 से 30 करोड़ के पास होगी।

 

 

वैसे पहले द‍िन की कमाई ने रणवीर स‍िंह के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर द‍िया है। इस फिल्म के जरिए एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी ही कई फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुंडे और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रणवीर की यह फिल्म पहला नंबर पाने में कामयाब रही है।

 

 

 क्रिट‍िक्स ने भी फिल्म को सराहा है। आमतौर पर फिल्म को दर्शकों ने कितना पसंद किया ये शन‍िवार को हुई कमाई दर्शाती है। क्योंकि शुक्रवार को फिल्म के बारे में आए कमेंट पर आगे की कमाई तय होती है। सिंबा की कमाई शानदार होगी इस बात की गवाही मेट्रो स‍िटी में देर रात शो हाउसफुल जाने से साफ जाह‍िर हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News