क्या इस मशहूर एक्ट्रैस का काम छीनना चाहते हैं करन जौहर?

8/15/2017 9:56:40 PM

मुंबईः करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण एक्ट्रैस सिमी ग्रेवाल के पॉपुलर सेलेब्रिटी टॉक शो रेंदेवू विद सिमी ग्रेवाल से प्रेरित बताया जाता है। दर्शक सिमी के शो को छोड़कर अब करण के शो की चर्चा करने लगे हैं। जबकि एक समय में सिमी के शो पर आना स्टारडम की पहचान माना जाता था। अपने शो को करण जौहर द्वारा टेकओवर किया जाना सिमी को कैसे पसंद आ सकता है। उनका ये दर्द एक हालिया ट्वीट में छलक पड़ा।

लगता है करण जौहर विवादों का नाता बन गया है। अजय देवगन और कंगना रनौत के बाद अब उनका नया विवाद सिमी ग्रेवाल से होता दिख रहा है। बीते जमाने की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने उन पर उनका काम छीनने का आरोप लगाया है। दरअसल पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न में करण जौहर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। ये कार्यक्रम सिमी ग्रेवाल होस्ट कर रही थीं। करण ने कार्यक्रम के बाद शो के डायरेक्टर से अगले साल कार्यक्रम होस्ट करने की इच्छा जताई।

इसके बाद सिमी का दर्द छलक उठा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न को होस्ट करने के बाद करण जौहर ने फेस्टिवल के डायरेक्टर से कहा कि अगली बार वे इस फेस्टिवल को होस्ट करना चाहेंगे। ये एक दूसरा टेकओवर है। बता दें करन इस जिस शो में अवॉर्ड लेने पहुचें थे उसे सिमी होस्ट कर रही थीं। सिमी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों का रिएक्शन भी कम मजेदार नहीं है।


दरअसल जिस चैनल पर करण का शो कॉफी विद करण आता है, उसी पर कभी सिमी ग्रेवाल का बहुचर्चित शो रेंदेवू विद सिमी ग्रेवाल आता था। करण के शो के बाद ये कार्यक्रम बंद हो गया है। हालांकि कहा ये भी जाता है कि करण का शो उसी की नकल है। शायद इसीलिए सिमी ग्रेवाल ने करण पर निशाना साधते हुए ये ट्वीट किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News