शादी के 4 साल बाद सिद्धांत और मेघा गुप्ता ने लिया तलाक, कहा एक-दूसरे अलग रहने में ज्यादा सुकून

3/12/2020 1:40:51 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सिद्धांत कार्निक और मेघा गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। खबरें थी कि दोनों शादी के 4 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। उसी समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। अब कुछ ही दिनों पहले दोनों ने ऑफिशियली डिवोर्स फाइल किया है। अब दोनों ने तलाक ले लिया हैं। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
सिद्धांत ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों के बीच चीजें ठीक क्यों नहीं बैठीं। सिद्धांत ने कहा कि कोई शादी आसान नहीं होती है। हमारे केस में, हम दोनों ही शायद धैर्य खो रहे थे। किसी भी रिलेशनशिप में दिमाग में शांति रहे, यह होना बहुत जरूरी है। हम दोनों के बीच छोटी-छोटी चीजों को लेकर तू-तू मैं-मैं होती थी।

PunjabKesari

मेघा और मैंने थैरेपी लेनी शुरू की, यह सोचकर की शायद दोनों के बीच चीजें ठीक हो जाएं। हम दोनों ने यहां तक की पिछले साल मार्च से ही अलग रहना शुरू कर दिया था। ये सोचकर कि शायद ऐसे चीजें ठीक हो जाएं। हम दोनों में देखा कि जब एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं तो ज्यादा शांत हैं। बेहतर भी लग रहा है। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि हम दोनों साथ में अच्छे नहीं थे। बल्कि, बहुत अच्छे थे। मेघा एक बेहतरीन ट्रेवल पार्टनर हैं। मेरी उनके साथ शानदार ट्रेवल मेमोरी रही हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि शायद हम दोनों को कुछ और ऐसा चाहिए था जो हमें सुकून देता। साथ में कुछ अधूरा-सा था। तब हम दोनों ने तय किया कि अलग हो जाते हैं। मुझे लगता है कि दो अच्छे इंसान एक अच्छी शादी निभाने के लायक नहीं रहते। 

PunjabKesari
सिद्धांत आगे कहते हैं कि डिवोर्स काफी खतरनाक होते हैं। लेकिन, हम दोनों के लिए ऐसा नहीं रहा। शायद इसलिए, क्योंकि हम दोनों के बीच थोड़ा-बहुत प्यार बचा था, जिसके चलते हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। यहां तक कि दोनों को हमारे परिवार से पूरा सपोर्ट मिला। 

PunjabKesari
बता दें कि मेघा और सिद्धांत एक दोस्त की पार्टी में साल 2015 में मिले थे। मेघा की शादी आदित्य श्रॉफ से हुई थी, लेकिन साल 2014 में दोनों ने डिवोर्स ले लिया था। इसके बाद मेघा ने सिद्धांत से शादी की और अब 4 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News