श्रद्धा ने अर्जुन को सिखायी मराठी

4/25/2017 11:34:40 AM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अर्जुन कपूर को मराठी सिखायी है। श्रद्धा ने अर्जुन के साथ मोहित सूरी के निर्देशन में बनी हॉफ गर्लफ्रेंड में काम किया है। यह फिल्म इसी नाम से बनी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। 


मराठी मूल की श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म‘हाफ गर्लफ्रेंड’के सेट पर देखने को मिली, जहां शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन को मराठी भाषा सिखाई। शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता, श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जातीं।  श्रद्धा ने कहा, यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। प्रेम.संजय 
वार्ता
नननन 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News