अंतिम सफर पर स्वर कोकिला: नानी लता मंगेशकर के निधन से टूटी श्रद्धा कपूर,चेहरे पर मायूसी लिए आखिरी दर्शन के लिए पहुंची नातिन
2/6/2022 2:27:15 PM

मुंबई: दिग्गज सिंगर और स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लंबी बीमारी के चलते 92 साल की उम्र में लता ताई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लता ताई के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उनके जाने के गम से दुखी है।
हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं कुछ स्टार्स लता ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची हैं।
श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर के बीच आखिर ऐसा क्या खास रिश्ता है जो वह हर पल उनके साथ खड़ी नजर आईं।
दरअसल, श्रद्धा कपूर का स्वर कोकिला लता मंगेशकर से खास रिश्ता है। श्रद्धा कपूर और लता की रिश्तेदार हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं।
इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हैं। नानी के निधन से श्रद्धा बुरी तरह टूट गईं हैं। आंखों में आंसू, चेहरे पर मायूसी लिए श्रद्धा कपूर को लता जी के घर के बाहर देखा गया।
शनिवार को जब लता के तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी तो रात को श्रद्धा कपूर मां शिवांगी कपूर के साथ नानी से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थी। इस दौरान श्रद्धा ने कहां सोचा था ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी। हमारी तरफ से श्रद्धा कपूर और लता ताई की फैमिली को सांत्वना।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तप की देवी मानी जाती है मां ब्रह्मचारिणी, ऐसा है देवी-दुर्गा का द्वितीय स्वरुप

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

Chaitra Bhaumvati Amavasya: संवत की आखिरी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!