3 साल तक डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे शिवानी और विराजस कुलकर्णी, वायरल हुईं कपल की वेडिंग फोटो

5/5/2022 3:38:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक कपल अपने लाइफ पार्टनर संग शादी के बंधन में बंध रहा है। मराठी मशहूर कपल विराजस कुलकर्णी और शिवानी रंगोले ने भी तीन साल तक डेटिंग के बाद शादी रचा ली है। कपल 3 मई को शादी के पवित्र बंधन में बंध चुका है। अब दोनों की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


शादी में रेड कांजीवरम साड़ी पहन दुल्हन बनी शिवानी बेहद खूबसूरत दिखीं। बालों में गजरा, हाथों में ग्रीन चूड़िया और गोल्डन ज्वेलरी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। वहीं उनके पति भी गोल्डन शेड कुर्ता पहने परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। एक साथ कपल बेहद प्यार लग रहा है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें नई जिंदगी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, शिवानी-विराजस को मराठी इंडस्ट्री में सबसे प्यारे कपल के तौर पर जाना जाता है। दोनों ने इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी को सगाई की थी। दोनों कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिरकार 3 मई को कपल ने अपने प्यार को अंजाम दे दिया। दोनों की शादी में उनके परिवारवाले और खास दोस्त ही शामिल हुए।

PunjabKesari

 

दोनों की मुलाकात 10 साल पहले एक अंग्रेजी प्ले के दौरान हुई थी। एक निर्देशक और लेखक होने के नाते विराजस ने 2018 की फिल्म हॉस्टल डेज़ में खुद को एक एक्टर के रूप में पेश किया। उन्होंने मृणाल कुलकर्णी के साथ फिल्म रामा माधव के लिए सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। विराजस ने कुछ नाटकों का लेखन और निर्देशन भी किया है, जिनमें मिकी, लेफ्ट से चौथी बिल्डिंग और भंवर शामिल हैं। एक्टर फिलहाल फिल्म विक्टोरिया का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें पुष्कर जोग, सोनाली कुलकर्णी और आशा कुलकर्णी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivani Rangole (@rangshivani)

वहीं शिवानी के काम की बात करें तो वह मराठी टीवी शो जैसे बन मस्का, डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर, सांग टू आहेस में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News