राजीव आदित्य संग शिरडी पहुंची शिल्पा शेट्टी, बहन शमिता की जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

1/5/2022 11:44:47 AM

मुंबई: रियालिटी शो बिग बॉ में जल्द ही फिनाले विक आने वाला है। जैसे-जैसे फिनाले के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे खेल में और नए ट्विस्ट और टर्नस आ रहे हैं। घर में इस समय  'टिकट टू फिनाले' वीक चल रहा है। शो का हर कंटेस्टेंट जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। शो के कंटेस्टेट्स के साथ अब उनके घरवाले भी उनकी जीत के लिए दुआ करने लगे हैं।

PunjabKesari

बिग बॉस ओटीटी में जीत से एक कदम दूर रहीं शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 में कंटेस्टेट्स को तगड़ी टक्कर दे रही हैं। शमिता के फैंस और उनका परिवार ये चाहता है कि वह बिग बॉस 15 की ट्राफी को अपने नाम कर लें। शमिता की जीत के लिए बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी  फैंस से वोट की अपील कर रही है।एयरपोर्ट पर भी वो पैपराजी से कहती नजर आईं कि वो शमिता के लिए वोट करें।

PunjabKesari

वहीं अब छोटी बहन की जीत की कामना करने के लिए शिल्पा भगवान की शरण में पहुंची हैं। शमिता की जीत के लिए कैंपेन चलाने वाली शिल्पा शेट्टी मंगलवार को शिरडी पहुंची। साईं बाबा के दरबार में पहुंचकर शिल्मा शमिता की जीत के लिए दुआ मांगी। इस दौरान उनके साथ बिग बाॅस 15 के कंटेस्टेंट और उनके राखी भाई राजीव अदातिया भी नजर आए। 

PunjabKesari

राजीव अदातिया  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं।राजीव ने तस्वीर के कैप्शन में शिरडी जाने की बात कही है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'बहन शिल्पा शेट्टी के साथ शिरडी के लिए रवाना। ओम साई राम। '

PunjabKesari

इसके अलावा शिल्पा ने श्री सप्तश्रृंगी गढ़ देवी मंदिर भी पहुंची। मंदिर के अंदर की भी एक तस्वीर शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

बता दें कि शमिता शेट्टी को हाल ही में बिग बॉस के घर में तब सरप्राइज़ मिला जब शिल्पा शेट्टी से उनकी वीडियो कॉल करवाई गई। इस वीडियो कॉल के दौरान दोनों बहनें काफी इमोशनल नजर आईं।  उन्होंने कहा था कि शमिता जीते या न जीते… उनके लिए वो विनर हैं। वहीं बिग बॉस में शमिता बेहद शांति तरीके से गेम खेलती दिख रही हैं। हालांकि कई मौकों पर उनकी बहस सलमान खान से हो चुकी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News