शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल तक ये स्टार्स झेल चुके हैं औलाद खोने का दुख, आज भी नासूर की तरह चुभता है दर्द

9/14/2020 2:58:37 PM

मुंबई: बच्चे हर मां-बाप के लिए उनकी जिंदगी होते हैं। चाहे वह आम मां-बाप हो या स्टार्स सबकी अपने बच्चों में जान बसती है। जब बच्चा पैदा होने वाला होता तो माता-पिता उससे पहले ही जुड़ जाते हैं और सपने बुनने लगते हैं। लेकिन कभी-कभार जिंदगी में ऐसे हादसे हो जाते हैं जब सब सपने टूट जाते हैं। कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें अपनी जिंदगी में औलाद खोने का दर्द सहना पड़ा है। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में......

 

PunjabKesari

काजोल


एक्ट्रेस काजोल को अपनी शादी की शुरुआत में ही मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था। साल 2001 में काजोल पहली बार मां बनने वाली थीं, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्पलिकेशनस आ गईं और उनका मिसकैरेज हो गया था। काजोल को ऑपरेशन भी करवाना पड़ा था। हालांकि अब वह न्यासा और युग की मां हैं।

 

PunjabKesari

किरण राव


आमिर खान की पत्नी किरण राव को भी आलौद खोने का दुख झेलना पड़ा है। जब किरण राव   पहली बार मां बनने वाली थी तो उनका मिसकैरेज हो गया था। जिसके बाद आमिर और किरण ने सैरोगेसी के जरिये माता-पिता बनने का फैसला किया। अब आमिर और किरण अपने बेटे आजाद के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

PunjabKesari

गोविंदा

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले गोविंदा पहली औलाद को खोने के गम से गुजरे हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता ने अपनी बेटी को तब खो दिया था जब वो सिर्फ 4 महीने की थी। दरअसल गोविंदा-सुनिता की बेटी प्रिमेच्योर हुई थी, जिसके बाद वो सिर्फ 4 महीने सर्वाइव कर पाई। पहली औलाद को खोने के बाद गोविंदा बुरी तरह से टूट गए थे।

PunjabKesari

शेखर सुमन

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के बारे में तो सब जानते हैं। लेकिन शेखर का एक और बेटा था जो अध्य्यन से बढ़ा था। जिसका नाम आयुष था।  4 अप्रैल 1983 में आयुष जन्म हुआ था और 22 जून 1994 में निधन हो गया था। आयुष को दुनिया छोड़कर गए 26 साल का समय बीत चुका है, लेकिन बेटे को खोने का गम शेखर सुमन के दिल में आज भी नासूर की तरह चुभता है।

PunjabKesari

प्रकाश राज


बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बेहतरीन एक्टर पर्दे पर भले ही खलनायकों का किरदार निभाते हों लेकर असल जिंदगी में प्रकाश राज का दिल बेहद कमजोर है। प्रकाश राज भी औलाद को खोने का गम झेल चुके हैं। उन्होने अपने 5 साल के बेटे सिद्धू को खो दिया था। पतंग उड़ाते समय सिद्धू एक दुर्घटना का शिकार हो गया था और कुछ महीनों बाद चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी


शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा की जिंदगी उनके दोनों बच्चों के आस-पास घूमती है। लेकिन ये कपल भी अपने बच्चे को खोने के गम से उबरा है। शादी के कुछ समय बाद ही शिल्पा गुड न्यूज़ सुनाने वाली थीं। लेकिन बदकिस्मती से उनका मिसकैरेज हो गया था।

PunjabKesari

अंकिता भार्गव

बच्चे को खोने का गम एक मां से बेहतर कौन जान सकता है। टीवी कपल अंकिता भार्गव और करण पटेल अपने पहले बच्चे का वैलकम करने की तैयारी कर रहे थे। अंकिता और करण पटेल ने तो अपना फोटोशूट भी करवा लिया था। लेकिन अंकिता के मिसकैरेज ने उनकी खुशी को गम में बदल दिया था। हांलाकि अंकिता और करण अब एक बेटी मेहर के माता-पिता बन चुके हैं।जिसे वह भगवान का आशिर्वाद मानते हैं।

PunjabKesari

आशा भोंसले

लेजेंडरी सिंगर आशा भोंसले 8 साल पहले अपनी बेटी वर्षा को खो चुकी हैं। वर्षा भोंसले ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली थी। उनकी उम्र 56 वर्ष थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News