हरिद्वार में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती नजर आई शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर कर बताए चमत्कार

2/9/2021 1:15:27 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में एक्ट्रेस पंडितों के साथ खड़े होकर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान वाइट सूट पहना हुआ है। शिल्पा हाथ जोड़कर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कर रही है। हाल ही में उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से बड़ी तबाही हुई है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने बताया- यह मंत्र प्रलय दूर करता है और असमय मृत्यु से बचाता है। यह डर दूर करता है और इसमें कई सारी ताकतें हैं। हरिद्वार में इस मंत्र का जाप करना बहुत राहत देने वाला अनुभव का था। यह वीडियो कोरोना से काफी पहले का है। इस मंत्र ने हमेशा मदद की है। शिल्पा ने अपने फैंस को सलाह दी है कि अगर किसी तरह की तकलीफ है तो वह इस मंत्र का हर दिन 11 बार जाप करें और चमत्कार देखें। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

काम की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द पर्दे पर वापसी करने जा रही है। एक्ट्रेस फिल्म  'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'निकम्मा' की शूटिंग पूरी कर ली है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News