Sweet post: बहन शमिता शेट्टी के बर्थडे पर शिल्पा ने फरमाई शायरी, लिखा- अर्ज किया है..दिल के सबसे करीब होती है अपनी sis

2/2/2021 12:21:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 42वां बर्थडे मना रही है। फैंस और स्टार्स उन्हें देर रात से ही बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बहन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बहन के लिए किया शिल्पा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शमिता संग कई तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, अर्ज किया है..
दिल के सबसे करीब होती है अपनी सिस
जब वो साथ नहीं तो हम करते हैं मिस
जब प्यार आ गया तो दे दिया एक किस
पर उसको परेशान करना फीलिंग ऑफ कमप्लीट बलिस


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा ने आगे लिखा, हैप्पी बर्थडे माय बेबी..'मेरी टंकी। इस तुम्हे वो सब कुछ मिले, जिसकी आपको उम्मीद थी और इससे भी अधिक। तुम इस सब की हकदार हो.'

PunjabKesari


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग खत्म की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News