Video: बेटे वियान संग शिल्पा ने बनाई रंगोली,फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं
11/14/2020 8:17:48 AM

मुंबई: आज देशभर में दिवाली की धूम है। ऐसे में बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी कैसे पीछे रह सकते है। इस खास दिन के लिए सेलेब्स अपनी तैयारियों में जूटे हुए है। वहीं हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी दिवाली के लिए काफी एक्साइटिड नजर आई। शुक्रवार को यानी धनतेरस और छोटी दिवाली के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
वीडियो में शिल्पा दिवाली के मौके पर घर में अपने बेटे के साथ रंगोली बनाती हुई नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही वह बेहद क्यूट अंदाज में वीडियो के अंत में दिवाली विश भी करते हैं जिस पर शिल्पा हंसने लगती है। इस वीडियो में वियान कहते हैं दिवाली का पहला दिन है हैप्पी धनतेरस... इस पर शिल्पा हंसने लगती है।
मां- बेटे के इस क्यूट वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा के लिए ये दिवाली बेदह खास है क्योंकि इस त्योहार को शिल्पा पहली बार बेटी समीषा के साथ सेलिब्रेट करेंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी करने जा रही हैं। उन्होंनेअपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं।