प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर राममय हुईं शिल्पा शेट्टी, भगवा साड़ी पहन सिद्धिविनायक मंदिर में फहराया श्रीराम नाम का झंडा

1/22/2024 4:55:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। ऐसे में देश का कण-कण राममय हुआ पड़ा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने पर मुंबई के सिद्धिविनायक टेम्पल पहुंची, जहां वह श्री राम का झंडा फहराती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर कितनी खुश हैं।

PunjabKesari

वह भगवा साड़ी पहने राम के रंग में रंगी नजर आ रही है और हाथ में श्री राम नाम का झंडा लिए फहरा रही हैं।  

PunjabKesari

इस दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह से सजी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

गोल्डन और ओरेंज साड़ी के साथ उन्होंने हाथ में एक खूबसूरत सा पर्स कैरी किया है।

PunjabKesari

इस लुक को एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी, कानों में हैवी झूमके और बालों में गजरा लगाकर पूरा किया है और बेहद ही अक्ट्रैक्टिव लग रही हैं। फैंस शिल्पा की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, शिल्पा शेट्टी के अलावा बॉलीवुड से अन्य कई स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News