Video: कोरोना फ्री हुआ शिल्पा शेट्टी का परिवार, एक्ट्रेस ने पूरा घर करवाया सैनिटाइज

5/23/2021 10:14:50 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर कुछ दिन रहने ही कोरोना ने दस्तक दी थी। शिल्पा शेट्टी के अलावा उनका पूरा परिवार वायरस की चपेट में आ गया था। उनके परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल की घड़ी थी। शिल्पा शेट्टी समय-समय पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को हेल्थ अपडेट देती थीं। वहीं अब शिल्पा का पूरा परिवार कोरोना मुक्त हो गया है। परिवार के कोविड फ्री होते ही शिल्पा ने पूरे घर को सैनिटाइज करवाया।

PunjabKesari

इस दौरान का वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में पीपीई किट में दो लोग नजर आ रहे हैं जो कि घर को सैनिटाइज कर रहे हैं। वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा-'कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन। शुक्रिया @Reliable_Shield बेहतरीन सर्विस के लिए।'

PunjabKesari

बता दें श‍िल्पा ने पिछले दिनों पोस्ट साझा कर बताया था कि उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान, बेटी समिशा, उनकी मां कोरोना की चपेट में आ गए थे।कोव‍िड पॉज‍िट‍िव होने के बाद सभी लोग होम आइसोलेशन में अपने कमरे में थे। शिप्ला का कोविड टेस्ट निगेटिव आया।उनके हाउस स्टाफ में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव हुए।उनका भी मेडिकली इलाज किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Movie Updates (@ismart.updates)

 

बर्थडे पर बेटे को दिया खास तोहफा

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हाल ही में बेटे वियान 10वां का बर्थडे सेलिप्बेट किया। इस मौके पर उन्होंने उसे शानदार सरप्राइज दिया। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने 10 साल का होने पर ये गिफ्ट देने का वादा किया था लेकिन एक साल पहले दे दिया। दरअसल शिल्पा और राज ने बेटे को जन्मदिन पर एक प्यारा सा पपी दिया। गिफ्ट देखकर उनका बेटा बहुत खुश होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News