शिल्पा शेट्टी के परिवार पर कोरोना की आंचः नन्ही समीशा-बेटे वियान संग पति, मां और सास-ससुर हुए कोविड पॉजिटिव
5/7/2021 4:09:08 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अब मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के परिवार पर भी इस वायरस की आंच आ गई हैं। एक्ट्रेस की एक साल की बेटी समीशा, बेटा वियान, पति राज कुंद्रा, उनकी मां और माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि शिल्पा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की है।
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक परिवार के रूप में पिछले 10 दिन हमारे लिए बेहद मुश्किल साबित हुए हैं। मेरे सास-ससुर, समीशा, वियान-राज, मेरी मां और आखिर में राज भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी गाइडलाइन के तहत घर में अपने-अपने कमरों में आइसोलेट हैं और डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मेरे घर के दो स्टाफ मेंबर भी पॉजिटिव आए हैं जिन्हें मेडिकल सुविधा दी जा रही है। भगवान की कृपा से सभी रिकवरी कर रहे हैं। मेरी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रोटोकॉल के तहत सभी सेफ्टी मेजर फॉलो किए जा रहे हैं और हम बीएमसी और एथोरिटी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमारी मदद की'।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए भी शुक्रिया किया है। उन्होंने लिखा- आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। प्लीज हमें अपनी दुआओं में रखिए। प्लीज मास्क पहने रहिए और सुरक्षित रहिए। चाहे आप कोविड पॉजिटिव हैं या नहीं लेकिन मेंटली पॉजिटिव रहिए'।