''मैं सिर्फ तुम्हारा हूं..जान्हवी संग रिश्ते पर शिखर पहाड़िया ने लगाई मुहर! बाद में डिलीट किया कमेंट

11/8/2023 1:49:37 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने काम के अलावा रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। शिखर पहाड़िया संग कई बार उनके अफेयर की खबरें उड़ चुकी हैं। हालांकि, रूमर्ड कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। इसी बीच शिखर पहाड़िया के कमेंट से दोनों अफेयर की बातों को और हवा मिल गई है। लोग कह रहे हैं कि शिखर ने खुद जाह्नवी संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

PunjabKesari

दरअसल, जान्हवी के दोस्त ओरहान अवत्रामानी ने एक पार्टी से जुड़ा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शिखर किसी लड़की के साथ पोज दे रहे थे। कमेंट बॉक्स में जान्हवी ने शिखर को टैग करके हुए पूछा कि पिंक ड्रेस में कौन लड़की है? इस कमेंट के बाद शिखर ने उन्हें टैग कर कहा- मैं सिर्फ तुम्हारा हूं (आई एम ऑल योर्स)।

PunjabKesari

 

हालांकि बाद में उन्होंने इस कमेंट को डिलीट भी कर दिया, लेकिन डिलीट करने तक उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट लिया जा चुका था। शिखर के इस कमेंट के बाद फैंस मान रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।  

PunjabKesari

 

बता दें, जान्हवी और शिखर को कई दफा एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। कुछ समय पहले दोनों को एक साथ खुशी कपूर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था।


   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News