''शिकारा'' के रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

2/10/2020 1:28:23 PM

नई दिल्ली। प्रभावशाली कथानक और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ विधु विनोद चोपड़ा की  'शिकारा' के रिलीज के तीन दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ देखने मिल रही है। इतिहास के पन्नों से निकलकर, विधु विनोद चोपड़ा की  'शिकारा' में कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को पेश किया गया है जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है।

 

फिल्म 'शिकारा' ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म ने महत्वपूर्ण संख्या के साथ अपनी शुरुआत करते हुए तीसरे दिन 1.90 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के बाद से, फिल्म अब तक कुल 4.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है और फिल्म की प्रभावशाली कहानी सहित दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया, सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

 

कुछ ऐसी है कहानी
'शिकारा' को इसकी मजबूत और भावनात्मक कहानी के लिए आलोचकों और दर्शकों द्वारा समान रूप से सरहाया जा रहा है, साथ ही प्रमुख अभिनेताओं आदिल खान और सादिया भी प्रशंसा का पात्र बने हुए है, जिन्होंने नवोदित होने के बावजूद अपने सराहनीय परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीत लिया है। 

'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है।

 

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News