शादी से पहले बॉय गैंग संग फरहान अख्तर का सेलिब्रेशन, बॉयफ्रेंड की बैचलर पार्टी में इस अंदाज में शामिल हुईं शिबानी, देखें मजेदार तस्वीर

2/15/2022 5:05:06 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक है। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच शादी से कुछ दिनों पहले एक्टर ने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की। इस सेलिब्रेशन में फरहान की होने वाली दुल्हनिया यानी शिबानी भी शामिल हुई। बैचलर पार्टी की इस तस्वीर में एक ट्विस्ट है, जिसकी वजह से ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉय गैंग के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें 'भाग मिल्खा भाग' स्टार को रितेश सिधवानी और शकील लड़क सहित अपने करीबी दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। इसी तस्वीर में शिबानी और फरहान के चेहरे के कटआउट भी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

फरहान ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “लड़के शहर में वापस आ गए हैं। #stagdaynightfever।”

 

PunjabKesari


फरहान की बैचलर पार्टी की तस्वीर पर कई लाइक और कमेंट आए। वहीं गर्लफ्रेंड शिबानी ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- “उम्म … तकनीकी रूप से मैं भी वहां हूं।” 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

बता दें, फरहान और शिबानी पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करने जा रहे है। समारोह जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला फार्महाउस में होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News