3 उबले अंडे के लिए म्यूजिक डायरेक्टर शेखर को चुकाने पड़े इतने रुपए, बिल देख चौंक जाएंगे आप

11/15/2019 12:04:38 PM

मुंबई: हिन्दी की कहावत 'ऊंची दुकान और फीके पकवान' तो आपने सुनी ही होगी। अक्‍सर बड़े-बड़े होटलों में कई ऐसी चीजे होते ही जिनके हमें दौगुने पैसे देने पड़ते हैं। आम लोगों को तरह ही इंडस्ट्री के स्टार्स भी इन बड़े होटलों की कीमत से चौंक जाते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में म्‍यूजिक कंपोजर जोड़ी विशाल शेखर के जोड़ीदार शेखर रविजानी  को एक होटल के बिल को देखकर जबरदस्‍त झटका लगा। उनका ये बिल देख आप भी चौंक जाएंगे। शेखर को एक 5 स्टार होटल में 1672 रुपए के तीन उबले अंडे मिले। इस बात की जानकारी खुद शेखर ने ट्विटर पर एक बिल की तस्वीर शेयर कर दी।

PunjabKesari

 

यह बिल अहमदाबाद के हयात रीजेंसी होटल का है। इस बिल की कॉपी शेयर करते हुए शेखर ने लिखा है-3 अंड़ों की सफेदी के लिए 1672 रुपए? यह जरूरत से ज्यादा महंगा खाना था। शेखर का ये बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

राहुल बोल संग भी हुआ था ऐसा 

इससे पहले एक्टर राहुल बोस को भी 5 स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 2 केले के लिए 442 रुपए का बिल बनाकर दे दिया था।बाद होटल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन बाद में इस सही ठहराते हुए फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा था कि 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है।'

PunjabKesari

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा एक होटल में पहुंची थी जहां उनके खाने में कीड़े निकले थे। मीरा ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News