बादशाह संग सॉन्ग ''टॉप टकर'' पर ''पंजाब की कैटरीना'' ने दिखाया स्वैग, बोली- ''चलो साइड हटो फुटेज तो मैं ही लूंगी''
2/15/2021 1:19:33 PM
मुंबई. बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। शहनाज फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में शहनाज ने रैपर बादशाह के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में शहनाज पेल ब्लू कलर के टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। साथ में शहनाज ने वाइट कलर के शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से शहनाज ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। शहनाज के साथ रैपर बादशाह और अमित उचाना भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'टॉप टकर' सॉन्ग बज रहा है। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा- 'चलो दोनों साइड हटो। इस सॉन्ग की फुटेज भी मैं ही लूंगी। बेबी आई एम टॉपटकर'। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें शहनाज जल्द ही बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम अभी सामने नही आया है। बीते दिनों शहनाज इस गाने की शूटिंग के लिए बादशाह और अमित उचाना के साथ कश्मीर भी गई थीं। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें शहनाज ने शेयर भी की थी।