जिंद माही आजा वे..सीने लाजा वे..पंजाबी मुटियार बन इठलाईं शहनाज, Miss Gill की अदाओं मर मिटे फैंस

9/25/2022 11:57:46 AM

मुंबई: शहनाज गिल..वो नाम जिसने भले ही बिग बाॅस की ट्राॅफी नहीं जीती लेकिन उस सीजन को उनके नाम से ही जाना जाता है। किसी ने अंदाज नहीं लगाया था कि पंजाब से आई एक माॅडल बिग बाॅस में इतना नाम कमाएगी कि आए दिन सोशल मीडिया पर उसके ट्रेंड देखने को मिलेंगे। शहनाज गिल को उनके चुलबुले अंदाज के लिए के लिए तो जाना ही जाता है। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं।

PunjabKesari

शहनाज शल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका  प्योर पंजाबी लुक देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो शहनाज आसमानी कलर के कढ़ाईदार सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप, मस्कारा, पिंक लिपस्टिक से शहनाज ने अपने लुक को पूरा किया है। हाथों में कंगन और कानों में झुमकें,सलीके से गुथी चोटी और चेहरे पर बिखरी जुल्फें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

PunjabKesari

देसी अंदाज में वह दिलजीत दोसांझ के पंजाबी सॉन्ग 'जिंद माही आजा वे' पर शोख अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस शहनाज के इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की तो शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।  'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल जैसे स्टार्स हैं।

PunjabKesari

 इसके अलावा शहनाज जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी।इतना ही नहीं शहनाज भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News