Honsla Rakh Promotion: 1 महीने बाद सेट पर लौटीं शहनाज गिल! फैंस बोले-''शेर'' सिद्धार्थ शुक्ला की ''शेरनी
10/8/2021 11:50:32 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस' 13 फेम शहनाज कौर गिल रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही मुश्किल दौर से गुजर रही है। शहनाज सिद्धार्थ को अपनी दुनिया मानती थी ऐसे में एक्टर के यूं चले जाने से वह बुरी तरह टूट गईं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज की जो तस्वीरें सामने आईं थी उन्हें देख हर किसी की आंखें नम हो गईं थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही शहनाज ने खुद को हर चीज से दूर कर लिया था।
ऐसे में शहनाज के फैंस उन्हें लेकर काफी चितिंत थे। वहीं हाल ही में खबर आईं थी कि शहनाज 7 अक्टूबर को अपकमिंग फिल्म 'हौसला रख' की बची शूटिंग और प्रमोशन के लिए लौटेंगी। इस खबर को सुन को फैंस काफी खुश हो गए थे।
इसी बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह फिल्म के लीड रोल दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ नजर आ रही हैं।
कयास लगाया जा रहा है कि यह नया वीडियो है। शहनाज टीम के साथ मस्ती करती भी दिखीं।
दिलजीत ने लिखा- 'मैंने इनको प्यार किया और इन्होंने मेरे साथ ये किया।' वीडियो में शहनाज को हंसते और मस्ती करते अंदाज को देख फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। कोई उन्हें शेर सिद्धार्थ की शेरनी बता रहा है तो कोई उन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहा है। देखें यूजर्स के कमेंट...
फिल्म की बात करें तो ये 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर को अब तक 21 मिलियन व्जूज मिल चुके हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लव स्टोरी साल 2019 में बिग बॉस 13 के घर से शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी खूब पसंद किया जाता था। सिद्धार्थ और शहनाज एक साथ म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में नजर आए थे।इस गाने में दोनों की बेमिसाल केमिस्ट्री दिखाई दी थी।
वैसे तो सिद्धार्थ और शहनाज ने कभी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की लेकिन कई लोगों का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ के निधन के बाद खबरें आईं थी कि वह शहनाज संग शादी करने वाले थे।