व्हाइट साड़ी...स्मोकी आईज..स्ट्रेट हेयर...शहनाज गिल की खूबसूरती को देख भूल जाएंगे पलकें झपकाना!

8/31/2022 11:21:12 AM

मुंबई: जब भी हम फैशन को ग्लैम का तड़का देने वाली डीवा या फिर सोशल मीडिया सेंसेशन जैसे शब्द सुनते हैं तो हमारे जहन में सिर्फ एक ही हसीना का नाम आता है वह है शहनाज गिल। शहनाज जिस तरह अपनी फिटनेस और लुक्स में बदलाव लाईं उसे देख कोई नहीं कहेगा कि वह बिग बाॅस 13 की वहीं बबली गर्ल हैं। शहनाज अक्सर अपने ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं।

PunjabKesari

वैसे तो पंजाब की कैटरीना कैफ हर आउटफिट में ही कहर ढाती हैं लेकिन बात जब ट्रेडिशनल लुक की आती हैं तो उसमें तो वह कमाल की लगती हैं। शहनाज सूट से लेकर साड़ी हर ट्रेडिशनल आउटफिट में कयामत ढाती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में शहनाज ने अपनी साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें 67th Wolf777news Filmfare Awards नाइट की हैं। इस अवार्ड नाइट में शहनाज ब्यूटी क्वीन बन कर पहुंची।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के पर धागों और मोती की डिटेलिंग थी। उन्होंने अपने इस साड़ी लुक को स्टाइलिश स्ट्रैपी  ब्लाउज से पेयर किया था।

PunjabKesari

शहनाज ने ज्वेलरी को किनारे कर सिर्फ इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया था। स्मोकी आईज, ब्राउन लिप शेड, मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट हेयर एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

PunjabKesari

इसके साथ शहनाज ने साड़ी के साथ मैचिंग पर्स भी कैरी किया था। कैमरे के सामने शहनाज कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो शहनाज के करियर के सितारे इस समय बुलदियों पर हैं।  शहनाज सलमान खान की फिल्म भाईजान से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के सेट से शहनाज की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा उन्होंने रिया कपूर से भी हाथ मिला। रिया के प्रोजैक्ट में वह अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ दिखेंगी। इसके अलावा शहनाज ने बीते दिनों ही अपनी  एक और बड़े बिग बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान किया।

PunjabKesari

शहनाज बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख संग स्क्रीन शेयर करेंगी। शहनाज की इस फिल्म में नोरा फतेही भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। फिल्म को साजिद खान बना रहे हैं। शहनाज गिल अगले साल 2023 में फैंस की दिवाली को स्पेशल बनाने वाली हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News