ये चेहरा..ये तेवर..ये क़ातिल अदाएं..सब क़यामत..कांजीवरम साड़ी में शहनाज ने ढाया जुल्म, दिल थामकर देखें तस्वीरें

10/10/2022 12:34:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन शहनाज गिल को अपने अंदाज और लुक्स से फैंस के दिलों में राज करना बखूबी आता है। आज तक उन्होंने कभी भी अपने फैशन सेंस और लुक से फैंस को निराश नहीं किया। हाल ही में ये खूबसूरत बला एक बार फिर अवॉर्ड नाइट में अपने लुक का कहर ढाती दिखीं। ट्रेडिशनल लुक में शहनाज ने सबका दिल जीत लिया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में शहनाज सिल्वर और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

 

इस लुक को उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी, हाथों में चूड़ियां और बालों पर गजरे के साथ कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

 

पंजाब की ब्यूटी की साउथ इंडियन लुक में खूबसूरती देखते ही बन रही है। इन तस्वीरों को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिन पर फैंस ताबड़तोड़ प्यार बरसा रहे हैं।


 <

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦚🦋Shehnaaz Sidharth Shukla🦚🦋 (@tanzida_kahanesidnaazke)

 

वर्कफ्रंट पर, शहनाज गिल जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी, जो क्रिसमस के मौके पर 30 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।  

 PunjabKesari


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News