''आ..आ..अम्मा..ऊंट पर बैठ कर खराब हुई शहनाज गिल की हालत, जोर-जोर से लगी चिल्लाने, देखें मजेदार वीडियो
1/13/2023 11:19:01 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' से शोहरत हासिल करने वाली शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने काम और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। हाल ही में उनका सिंगर गुरू रंधावा के साथ सॉन्ग मून राइस रिलीज हुआ, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच शहनाज ने गाने से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मून राइस सॉन्ग से अपना बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस रेगिस्तान में ऊंट के ऊपर बैठी दिखाई दे रही हैं। जब ऊंट अपनी जगह से थोड़ा हिलता है तो शहनाज डर जाती है और जोर-जोर से अम्मा, अम्मा चिल्लाने लगती हैं। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- जान है तो जहान, मैं डर गई थीं।
शहनाज का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर ब्यूटीफुल, क्यूट और हंसी मजाक वाले रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें, शहनाज गिल और गुरू रंधावा का न्यू सॉन्ग मून राइस 10 जनवरी, 2023 को रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया गया है। गाने को अब तक 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।