शशि कपूर ने 10 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म, ऐसा था उनका फिल्मी सफर

3/18/2018 11:37:29 PM

मुंबईः बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शशि कपूर ने बचपन में ही साबित कर दिया था कि वे एक अभ‍िनेता के रूप में लंबी पारी खेलने वाले हैं। वे 18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्मे थे। शशि कपूर की पत्नी जेनेफर कैंडल ने साथ में कभी काम नहीं किया फिर भी 50 के दशक की ये सबसे मशहूर जोडि़यों में से एक है। जेनेफर एक ब्रिटिश कलाकार थीं। जेनेफर शशि कपूर के साथ पृथ्वी स्टूडियो में एक्टिंग की प्रैक्टिस करती थीं। पृथ्वी स्टूडियो में प्रैक्टिस से पहले जेनेफर अपने पिता की नाटक मंडली में शेक्सपिएराना में काम करती थीं। शशि कपूर ने जेनेफर को देखते ही उनसे शादी करने का मन बना लिया था। जेनेफर से शादी करने के बाद शशि कपूर बॉलीवुड के पहले शख्स बन गए थे जिसने किसी विदेशी से शादी की हो। बता दें की दोनों की शादी महज 20 साल में हुई थी। 

फिल्म जगत के खूबसूरत अभिनेताओं में से एक शशि कपूर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। साल 2017 में 4 दिसंबर को शशि कपूर ने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। 18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्में शशि कपूर की आज जयंती है। उनकी पहली फिल्म 'आग' थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 10 साल थी। इस फिल्म को राजकपूर ने बनाया था। बॉलीवुड का ये सितारा अपने जीवन में करीब 160 फिल्मों में नजर आया, जिसमें 12 अंग्रेजी और 148 हिंदी फिल्में रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News