दूसरे बच्चे की मां बनीं 'शार्क टैंक इंडिया' फेम गजल अलघ, घर गूंजी नन्हें बेटे की किलकारी

3/11/2022 11:11:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शार्क टैंक इंडिया फेम गजल अलघ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। ग़ज़ल और उनके पति वरुण अलघ को बेटा हुआ है। दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है। ये गुड़ न्यूज गजल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंक को दी है।

PunjabKesari


गजल अलघ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''और फिर 2 हो गए, हमारा दूसरा बेटा अयान हमारे जीवन को और भी मज़ेदार बनाने के लिए यहाँ है। अयान का अर्थ है 'भगवान का आशीर्वाद' और यह वही है। सभी प्रकार की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। #बेबीशार्क.''

PunjabKesari


पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि गजल अलघ के हाथ के ऊपर पति का हाथ और उसके ऊपर उनके न्यूबॉर्न बेबी का हाथ दिखाई दे रहा है। फैंस इस फोटो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ghazal Alagh (@ghazalalagh)

बता दें, गजल अलघ इससे पहले भी एक बेटे की मां हैं और दूसरे बेटे के आगमन से उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। 


बता दें, गजल मामाअर्थ लेबल की को-फाउंडर ऐंड चीफ हैं। वह पिछले साल बिजनस रिएल्टी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में जजेस के तौर पर नजर आईं थीं। इस शो का समापन पिछले महीने हुआ था।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News