दिव्यांका से हुए ब्रेकअप पर एक्स बॉयफ्रेंड शरद ने दिया बड़ा बयान, कहा-वो रिश्ता बहुत अच्छा था...

8/19/2018 5:38:07 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर शरद मल्होत्रा का अफेयर किसी से छिपा नहीं है। एक वक्त ऐसा था जब दिव्यांका त्रिपाठी उनपर अपनी जान लुटाया करती थीं। लेकिन अब ये दोनों एक-दूसरे से मिलना तो दूर बल्कि आपस में बात करना तक पसंद नहीं करते। बढ़ते अनबन के बीच दोनों ने अलग होने का फैसला किया, जिसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधी।

PunjabKesari

हाल ही में अब शरद ने एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि वो रिश्ता बहुत अच्छा था।

PunjabKesari

शरद ने कहा कि मुझे लगता है तब मैं उतना मैच्योर नहीं था। शादी के सवाल से ही मैं घबराने लग गया। हम सभी से गलतियां होती हैं मुझसे भी हुईं। बहरहाल अब इस बात को 5 साल बीत चुके हैं। अब इसे सोचने का कोई फायदा नहीं है। मैं दिव्यांका को उनकी अपनी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

PunjabKesari
बता दें कि दिव्यांका और विवेक की की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। दिव्यांका और विवेक डांस रियलिटी शो 'नच बलिये-8' भी जीत चुके हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News