शाहरुख के बेटे आर्यन को आज भी नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कल तक के लिए टाली सुनवाई
10/27/2021 5:44:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ड्रग्स मामले में लगातार 18 दिनों से जेल काट रहे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने कल तक के लिए आर्यन खान के केस की सुनवाई टाल दी है। इसके साथ ही शाहरुख खान और गौरी खान का दिल फिर से हताश हो गया है।
आज दोपहर ढाई बजे से चल रही सुनवाई में आर्यन खान को किसी भी ओर से राहत नहीं मिली है। इससे पहले सेशन कोर्ट लगभर 4 बार आर्यन की जमानत याचिका रद्द कर चुका है। एनडीपीएस कोर्ट ने 20 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी थी जिसके बाद आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे की अगुवाई में उनकी टीम हाईकोर्ट पहुंची थी। बीते दिन 26 अक्टूबर को भी आर्यन की जमानत पर सुनवाई आज के लिए टाल दी गई थी, लेकिन आज भी फैसला कल तक के लिए छोड़ दिया गया है।
गौरतबल है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर को NCB ने मुंबई क्रूज पर हो रही पार्टी में हुई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। आरोप था कि क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया। इसके बाद कुछ दिन आर्यन एनसीबी की हिरासत में रहे और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया। कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक आर्यन खान की हिसारत बढ़ा दी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद