इवेंट में शाहरुख खान ने एटली की मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो देख यूजर्स बोले- ''इसीलिए वो किंग खान हैं''

9/5/2023 2:51:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटड 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए  हैं। एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इससे पहले 30 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसी बीच 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 


इवेंट से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एटली अपनी मां को स्टेज पर लेकर आते हैं। उन्हें देखकर शाहरुख खान आगे बढ़ते हैं और दोनों हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद वे एटली की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं एटली की मां शाहरुख खान को बड़े प्यार से गले लगाती हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इस पर एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा- 'विनम्र राजा।' दूसरे शख्स ने लिखा- 'इसी वजह से वे किंग खान हैं।' अन्य ने कहा- 'जिस प्यार और गर्मजोशी के साथ वह सभी से मिलते हैं वह बहुत प्यारा है।'

 

बता दें,'जवान' साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में दिखाई देंगी। मूवी की रिलीज को सिर्फ दो दिन बाकी है और फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटड नजर आ रहे हैं।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News