माता वैष्णो देवी के बाद शिरडी साईं दरबार पहुंचे शाहरुख खान, बेटी सुहाना संग लिया बाबा का आशीर्वाद
12/15/2023 11:03:26 AM
मुंबई. बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान इन दिनों धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले हुए हैं। हाल ही में एक्टर माता वैष्णो देवी के मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वहीं, अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद किंग खान शिरडी साईं दरबार पहुंच गए हैं। एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ साईं बाबा के दरबार पहुंचे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
#WATCH | Actor Shah Rukh Khan along with his daughter Suhana Khan visited and offered prayers at Shirdi Sai Baba Temple, in Shirdi, Maharashtra pic.twitter.com/e5WOUxDPfE
— ANI (@ANI) December 14, 2023
शाहरुख खान गुरुवार को बेटी सुहाना और मैनेजर के साथ शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे। ANI द्वारा शेयर किए वीडियो में एक्टर डेनिम जींस, व्हाइट टीशर्ट, ओपन ब्लैक शर्ट के साथ कैप और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। जैसे ही शाहरुख कार से उतरे, वह फैंस की भीड़ में घिर गए। फैंस से मिलने के बाद उन्होंने मंदिर में साईं बाबा के दर्शन किए।
#WATCH | Actor Shah Rukh Khan and his daughter Suhana Khan offered prayers at Shirdi Sai Baba Temple, in Shirdi, Maharashtra today.
— ANI (@ANI) December 14, 2023
(Video: Shirdi Sai temple) pic.twitter.com/NNblaU7fIE
एक अन्य वीडियो में शाहरुख साईं बाबा के दरबार में बेटी सुहाना के साथ आरती करते दिखाई दे रहे हैं। वह पूरी तरह से साईं बाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर खूब चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित उनकी यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं।